THE FAST उपवास पाचनतन्त्र को जितना आराम दिया जाता है,उसमे उतनी जल्दि सुधार होता है I पाचनतन्त्र के अधिकतर रोग आहार के अतिरेक होते हैंI उपवास द्वारा आहार नियंत्रित हो जाने से पाचनतन्त्र को सुधरने, दुरस्त होने और अवशिष्ट कार्य पूरे करने का अवसर मिलता है I कुछ लोग उपवास के दौरान फ़लाहार करते हैं I वास्तव में यह उपवास का उपहास है I फ़लाहार करने तो उपवास करने का कोई मतलब नहीं रहता I उपवास की यह पहली शर्त है कि किसी भी प्रकार का आहार ग्रहण न किया जाये I पाचनतन्त्र के काम में वृद्धि न होने देना इसका प्रमुख उददेश्य है I उपवास के दौरान व्यक्ति को पूर्ण रुप से आराम करना चाहिए I इससे उपवास का सम्पूर्ण लाभ मिलेगा I उपवास के दौरान प्राकृतिक उपचार में धूप स्नान,मिटटि लेप, बस्ति क्रिया, वमन, नेति क्रिया भी किसी जानकार ाआचार्य के परामर्श के अनुसार करते रहना चाहिए I हर व्यक्ति की उपवास करने की शक्ति एक जैसी नहीं होती I कुछ ऐसेे भी रोग होते हैं जिनमें रोगी की शारीरिक शक्ति बनाये रखना आवश्यक होता हैI इसके...